Nadda on Rahul Gandhi's Dharna: नड्डा बोले क्या राहुल को देश की कानून व्यवस्था पर भरोसा नहीं?

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस थाने के बाहर FIR की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है।

इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी का यह धरना न तो छात्रों के लिए है और न ही शिक्षा के लिए। पूरा देश जानता है कि 20 तारीख को हुए प्रदर्शन की जांच सर्वोच्च न्यायालय कर रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मामला जांच के दायरे में है, तो राहुल गांधी कैमरे के सामने धरना क्यों दे रहे हैं?

आज जब डीसीपी ने आश्वासन दिया कि राहुल गांधी ने जो मुद्दे उठाए हैं, उनकी क्राइम ब्रांच जांच कर रही है, तो साफ है कि कानून अपना काम कर रहा है। इसके बावजूद धरना देकर माहौल बनाने की कोशिश क्यों की जा रही है?

जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रगीत और वंदे मातरम के अपमान को लेकर भी देश की जनता कांग्रेस से जवाब मांग रही है। उनका आरोप है कि इन सवालों से ध्यान भटकाने के लिए नया राजनीतिक ड्रामा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और देश की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में आकर जवाब देने की चुनौती दी, तो उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बच्चों और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितना ड्रामा कर लें, कांग्रेस अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकती। जनता सवाल पूछ रही है और कांग्रेस को उसका जवाब देना ही होगा।

Post a Comment

0 Comments