नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी 20 जुलाई को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कथित पेलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल लोचव को अपने साथ लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उनकी मांग है कि घटना को लेकर पुलिस FIR दर्ज करे।
रिपोर्टों के मुताबिक, राहुल गांधी ने पहले दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। बातचीत के बाद भी जब FIR दर्ज नहीं हुई तो वे पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने तक वह अपना विरोध जारी रखेंगे।
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी जिस छात्र साहिल लोचव के साथ पहुंचे, उसका आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से फायरिंग में वह घायल हुआ था। कांग्रेस पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाबदेही और FIR की मांग कर रही है।

0 Comments