Hyderabad Car Accident: सांसद के बेटे की कार ने ले ली महिला की जान?

 


हैदराबाद के माधापुर इलाके में तेज रफ्तार Aston Martin की टक्कर से 26 वर्षीय महिला भारती मुखी की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को इनऑर्बिट मॉल के पास हुआ था। पुलिस के मुताबिक, महिला मॉल में काम करती थी और खाना लेकर अपनी साथी के साथ वापस लौट रही थी, तभी सड़क पार करते समय कार ने उसे टक्कर मार दी।

पुलिस ने इस मामले में आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद और जनसेना पार्टी नेता लिंगामनेनी रमेश के बेटे लिंगामनेनी संजुश को आरोपी बनाया है। आरोप है कि 21 वर्षीय संजुश तेज और लापरवाही से Aston Martin चला रहे थे। गंभीर चोट लगने के बाद भारती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

माधापुर पुलिस ने संजुश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। ताजा अपडेट के मुताबिक पुलिस ने उन्हें BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस दिया है और स्टेशन बेल भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह जमानती अपराध है, इसलिए फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments