इंदौर क्षेत्र क्रमांक-3 के विधायक गोलू शुक्ला ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर कतपुर महादेव मंदिर में भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में पर्याप्त बारिश के लिए प्रार्थना की।
विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि बारिश किसानों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। अच्छी बारिश होने से जलस्तर बेहतर होगा और खेती-किसानी को भी लाभ मिलेगा। इसी कामना के साथ उन्होंने कतपुर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने भी भगवान महादेव के दर्शन किए और अच्छी बारिश की कामना की। जलाभिषेक के बाद विधायक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।


0 Comments