भोपाल के बंसल वन मॉल स्थित आइवरी और फ्लाइंग सॉसर रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच की। निरीक्षण के दौरान किचन में फंगस लगा खाद्य पदार्थ और एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स मिलीं। इसके अलावा फ्रिज में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री एक साथ रखे जाने की बात भी सामने आई।

जांच के बाद नगर निगम की मजिस्ट्रेट कोर्ट में कार्रवाई की गई। रिपोर्ट के मुताबिक कई प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया और कुल करीब एक लाख रुपये की वसूली हुई। अधिकारियों ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और किचन की साफ-सफाई को लेकर आगे भी लगातार जांच जारी रखने की बात कही है।

अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि दोबारा खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस पर कार्रवाई की जा सकती है।