Mp News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में युवक ने खाया जहर, वजह जानकर चौक जाएंगे

 


टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ दौरे के दौरान एक युवक ने कार्यक्रम स्थल के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक मुख्यमंत्री से मिलने और अपनी पैतृक जमीन से जुड़े विवाद में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, युवक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रवेश नहीं कर सका। इसके बाद उसने कार्यक्रम स्थल के बाहर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि युवक अपनी पैतृक जमीन से जुड़े विवाद को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहता था। फिलहाल युवक की हालत और पूरे मामले की पुलिस स्तर पर जानकारी का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments