बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर का निधन...इस एक्टर की बदल दी थी किस्मत!


बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 25 अगस्त को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक के बाद हुई।

कुकू कोहली को खास तौर पर 1991 की फिल्म ‘फूल और कांटे’ के लिए याद किया जाता है। इसी फिल्म से उन्होंने अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। फिल्म की सफलता ने अजय देवगन के करियर को नई ऊंचाई दी।

कुकू कोहली ने ‘सुहाग’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया था। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। अजय देवगन ने भी उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0 Comments