महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी; सुरक्षाकर्मियों से मारप


उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को कांवड़ियों के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। कांवड़ लेकर पहुंचे लोगों ने नंदी हॉल की बैरिकेडिंग तोड़ दी और गर्भगृह की ओर जाने की कोशिश की। उन्हें रोकने पहुंचे सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।

घटना में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। इनमें दो को सिर और पैरों में चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंगामे के दौरान दान पेटियों को भी इधर-उधर किया गया। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। 

मंदिर प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों की पहचान कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।



Post a Comment

0 Comments