"में तो कहता हूं और महंगी हो जाए.." चीनी के दामों पर ऐसा क्यों बोले विजयवर्गीय

 

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जब चीनी के बढ़ते दामों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहले चीनी का रेट 70 रुपये था, जो अब 60 रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि वैसे भी 90 फीसदी लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते।

विजयवर्गीय ने कहा, “मैं तो मीठा खाता ही नहीं हूं, रमेश जी (विधायक रमेश मेंदोला) भी इसे छूते नहीं हैं।” उन्होंने आगे कहा कि 40 साल की उम्र के बाद डॉक्टर भी ज्यादा शक्कर खाने की सलाह नहीं देते। विजयवर्गीय ने यहां तक कहा, “मैं तो कहता हूं और महंगी हो जाए।”

Post a Comment

0 Comments