विजय शाह मामले में नया ट्विस्ट, पटवारी ने CM मोहन यादव समेत पूरी कैबिनेट पर उठाए सवाल

 


भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत पूरी कैबिनेट को बर्खास्त करने की मांग की है।

पटवारी का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT ने विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी मांगी है, लेकिन राज्य सरकार ने इस पर कार्रवाई नहीं की। मंगलवार की कैबिनेट बैठक में भी इस संबंध में कोई प्रस्ताव पेश नहीं हुआ।

पटवारी ने इसे न्यायिक प्रक्रिया और संवैधानिक जवाबदेही से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होनी है।

क्या है मामला?

मई 2025 में महू के एक कार्यक्रम में विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लेकर FIR के निर्देश दिए थे और बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर SIT ने जांच की। 

Post a Comment

0 Comments