छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के तिसगांव इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय कुणाल चांदगुडे का मोबाइल फोन को लेकर अपने पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद वह खावड़िया पहाड़ी पर पहुंच गया।
कुणाल को पहाड़ी पर देखकर उसके माता-पिता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक उसे समझाने की कोशिश की गई। लोगों ने उसे नीचे आने के लिए कहा और यहां तक कि नया iPhone दिलाने की बात भी कही, लेकिन वह नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ।
इसके बाद कुणाल को बचाने की कोशिश में उसके पिता भी पहाड़ी से नीचे गिर गए। बेटे और पति को खाई में गिरता देखकर मां भी अपना संतुलन खो बैठीं और नीचे गिर गईं। हादसे में कुणाल, उसके पिता मुरलीधर चांदगुडे और मां संगीता की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

0 Comments