इंदौर में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 21 और 22 अगस्त को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। होटल निर्वाणा में आयोजित इस शिविर में शहर और जिला कांग्रेस के करीब 225 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। पहले दिन कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने, सोशल मीडिया के इस्तेमाल, बूथ मैनेजमेंट और सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर की शुरुआत महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी एवं मुख्य प्रशिक्षक महेंद्र जोशी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्य और विभिन्न सत्रों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को पंजीयन किट के साथ कुछ पुस्तकें भी दी गईं।
पहले सत्र में भूपेन मालवीय और अविरल जैन ने सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी। इसके बाद मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्लाइड प्रेजेंटेशन के जरिए भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कुपोषण, शिक्षा और बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी तरीके से उठाने की रणनीति बताई।
शिविर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट विधानसभा प्रभारी दीपक पिंटू जोशी, दीपू यादव, मोती सिंह पटेल, राजा चौकसे, राजू भदौरिया, शैलेश गर्ग, अमन बजाज, संगठन महामंत्री दौलत पटेल, संजय बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, हिमानी सिंह और लोकेश हार्डिया सहित ब्लॉक एवं मंडलम के 225 प्रतिनिधि शामिल हुए।


0 Comments