इस शर्मनाक हरकत की वजह से गिरफ्तार हुआ मकान मालिक का बेटा

 


भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज में निजी लाइब्रेरी के वॉशरूम में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान मालिक के बेटे ने वॉशरूम की दीवार में छेद कर मोबाइल कैमरे से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड किए।

बताया जा रहा है कि लाइब्रेरी में पढ़ने वाले कुछ छात्रों को आरोपी के मोबाइल फोन में कई आपत्तिजनक वीडियो दिखाई दिए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान मालिक के बेटे रवि शंकर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि वॉशरूम की दीवार में इस तरह छेद किया गया था कि अंदर मौजूद छात्राओं की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड की जा सकें। घटना सामने आने के बाद लाइब्रेरी में पढ़ने वाली छात्राओं में नाराजगी और चिंता का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कितने समय से रिकॉर्ड किए जा रहे थे और उन्हें कहीं साझा तो नहीं किया गया।

Post a Comment

0 Comments