इंदौर के आस्था वृद्धजन सेवा आश्रम में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला शामिल हुए। दोनों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों और दृष्टिबाधित बच्चों से राखी बंधवाई।
मंत्री विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला ने बच्चों और बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान रक्षाबंधन को लेकर आश्रम में उत्साह और भावुक माहौल नजर आया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।
इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए बेहद भावुक पल है। उन्होंने कहा कि इनसे राखी बंधवाकर उन्हें अपनापन और परिवार जैसा भाव महसूस हुआ। कार्यक्रम के दौरान दोनों ने सभी का हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।


0 Comments