गज़ब का जन्मदिन! दरोगा ने अपराधी के साथ ही काट लिया केक? ये है पूरी सच्चाई

 


मेरठ की जाकिर कॉलोनी चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी प्रभारी दरोगा अंकित शर्मा का जन्मदिन मनाते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। इस दौरान चेक शर्ट पहने अब्दुल रहमान भी उनके पास खड़ा दिखाई देता है और केक काटता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि अब्दुल रहमान के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे गुंडा एक्ट में निरुद्ध किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस चौकी में इस तरह जन्मदिन मनाए जाने और दरोगा के साथ अब्दुल की मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments