सड़क नहीं बनी तो कीचड़ में ही बैठ गए कांग्रेस नेता


इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर की सड़कों के हाल बदहाल हो रहे हैं। हालात यह है कि कोई ऐसी सड़क नहीं बची है, जिस पर गड्ढे नहीं हों। ऐसी ही एक सड़क बाम्बे हॉस्पिटल की सर्विस रोड पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में हुए धरने में कांग्रेसियों ने कीचड़ में बैठकर प्रदर्शन किया। चौकसे ने कहा कि 2 साल से क्षेत्र के रहवासी खराब सड़क से परेशान हैं।यह सड़क 2 साल पहले ड्रेनेज लाइन के लिए खोदी गई थी। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि 5 दिनों में सड़क ठीक करो, नहीं तो कांग्रेस चक्काजाम करेगी।

Post a Comment

0 Comments