ग्वालियर। एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी। दोस्त ने उसे अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने से मना किया था, लेकिन दोस्त नहीं माना।
घटना ग्वालियर के गोला थाना क्षेत्र की है, जहां बृजेश बरैया नामक एक व्यक्ति ने 23 अगस्त को सचिन श्रीवास को गोली मार दी थी। सचिन के होश में आने पर घटना के असली आरोपी का नाम सामने आया। वह और कोई नहीं उसका दोस्त बृजेश ही था, जिसने सचिन को उसकी गर्लफ्रेंड से बात करने से मना किया था। पुलिस ने बृजेश को हिरासत में ले लिया है और बंदूक भी जब्त कर ली है।

0 Comments