नेपाल के रासुवा जिले में बुधवार को भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से आने की बात सामने आई है। टिमुरे और स्याफ्रुबेसी समेत कई इलाकों में घर, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं।
ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं नेपाल टूरिज्म बोर्ड की शुरुआती सूची में 384 यात्री लापता बताए गए हैं, जिनमें 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं।
नेपाल सेना ने राहत और बचाव के लिए हेलीकॉप्टर और आपदा राहत दल तैनात किए हैं। रासुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा और चितवन के नदी किनारे के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

0 Comments