बुमराह से आखिर किसने छीन ली नंबर-1 की कुर्सी?

 


भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी से हट गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार करियर में यह मुकाम हासिल किया है।

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में 10 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के दम पर वह दो पायदान चढ़कर बुमराह और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 बन गए।

बुमराह फरवरी 2024 में पहली बार ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बने थे और पिछले करीब ढाई साल में ज्यादातर समय शीर्ष पर रहे। श्रीलंका के खिलाफ भारत की मौजूदा टेस्ट सीरीज से उनकी गैरमौजूदगी और स्टार्क के शानदार प्रदर्शन का असर रैंकिंग पर पड़ा। अब बुमराह दूसरे नंबर पर हैं, जबकि मैट हेनरी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Post a Comment

0 Comments