इंदौर। इंदौर में बदलते एंटरटेनमेंट और सोशल कल्चर के बीच रविवार को नए लाउंज Arcane Fairies का शुभारंभ अभिनेत्री सेहरीश अली की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर सेलिब्रिटी DJ Odin भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में मीडिया सहित शहर के आमंत्रित अतिथियों ने हिस्सा लिया।
लॉन्च के अवसर पर सेहरीश अली ने कहा कि इंदौर अपने खान-पान, संस्कृति और लोगों की ऊर्जा के लिए जाना जाता है। उन्होंने Arcane Fairies के कॉन्सेप्ट और माहौल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इस नई शुरुआत का हिस्सा बनकर खुशी हुई।
सेहरीश अली भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने के बाद दिया और बाती हम, गुड्डन तुमसे न हो पाएगा और अपना टाइम भी आएगा जैसे धारावाहिकों में काम किया है।
म्यूजिक और लाइव परफॉर्मेंस पर फोकस
Arcane Fairies को ऐसे लाउंज के रूप में विकसित किया गया है, जहां म्यूजिक, लाइव परफॉर्मेंस और फूड का एक साथ अनुभव मिल सके। उद्घाटन समारोह में भी लाइव म्यूजिक और मनोरंजन का माहौल देखने को मिला।
ओनर समायरा वेद और राधिका नीमा ने बताया कि इंदौर के तेजी से बदलते एंटरटेनमेंट कल्चर को ध्यान में रखते हुए लाउंज को तैयार किया गया है। यहां लाइव परफॉर्मेंस, म्यूजिक और विभिन्न व्यंजनों को एक साथ पेश करने पर विशेष फोकस रहेगा।
संचालक दीपेश नीमा ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ नया लाउंज शुरू करना नहीं, बल्कि ऐसा स्पेस तैयार करना है जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे म्यूजिक, बेहतर माहौल और शानदार फूड का आनंद ले सकें।
उद्घाटन समारोह के दौरान सेलिब्रिटी गेस्ट्स ने लाउंज के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने लाइव म्यूजिक और लाउंज के माहौल का आनंद लिया।

0 Comments