पुलिस ने बुलाया और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चुपचाप थाने चले गए, लेकिन 5 घंटे बाद भी क्लियर नहीं हो पाया कि उन्हें आखिरकार थाने क्यों बुलाया। मामला इंदौर का है, जहां के अध्यक्ष चिंटू चौकसे को पंढरीनाथ थाने पर बुलाया गया। चौकसे को भी नहीं मालूम कि आखिरकार उन्हें क्यों बुलाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ महीनों पहले गांधी भवन पर हुए भाजपा और कांग्रेस के बीच हुए विवाद में उन्हें तलब किया गया है।
थाने पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा भी पहुंच गए थे। खबर मिलते से ही थाने पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होने लगा। पुलिस यही कह रही हे कि वरिष्ठ अधिकारियों से मिले आदेश के बाद चौकसे को थाने बुलाया गया। हालांकि बाद में साढ़े 8 बजे उन्हें थाने से जाने दिया।

0 Comments