2 साल तक परिवार को कहते रहे- ऑस्ट्रेलिया गया है... फिर खुला कत्ल का राज, पत्नी पृथ्वी और प्रेमी निलेश गिरफ्तार


जामनगर। गुजरात के जामनगर में दो साल पुराने लापता व्यक्ति के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी पृथ्वी और उसके प्रेमी निलेश ने मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों ने शराब में साइनाइड मिलाकर पति को जहर दिया और मौत के बाद शव को एक फैक्ट्री के फर्श के नीचे दफना दिया। इसके बाद शव छिपाने के लिए ऊपर से कंक्रीट डाल दी गई, ताकि किसी को शक न हो। 

जांच में सामने आया कि हत्या के बाद दोनों ने मृतक के परिवार और परिचितों को करीब दो साल तक यह झूठ बोलते रहे कि वह नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चला गया है। इस दौरान मामला गुमशुदगी तक ही सीमित रहा, लेकिन पुलिस की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में पूरा षड्यंत्र सामने आ गया। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले से पूरी योजना बनाई थी। हत्या के बाद शव को फैक्ट्री परिसर में दफनाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

Post a Comment

0 Comments