दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। शाम 6 बजे तक 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी 291 मतदान केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 1,57,461 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09 रहा, जबकि महिलाओं ने 68.48 प्रतिशत मतदान किया। मतदान समाप्त होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है।
उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।

0 Comments