इंदौर। आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। बैठक में इंदौर रेलवे स्टेशन, लक्ष्मीबाई नगर सहित राऊ, सैफी नगर, राजेंद्र नगर और चंद्रावतीगंज स्टेशनों के विस्तार, यात्री सुविधाओं के उन्नयन, नई ट्रेनों के संचालन और अतिरिक्त फेरों को नियमित करने पर चर्चा हुई।
सांसद ने इंदौर-खंडवा और इंदौर-दाहोद रेल परियोजनाओं में तेजी लाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 में करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए इंदौर की रेल अधोसंरचना को समय रहते मजबूत करना आवश्यक है। रेल मंत्री ने सभी प्रस्तावों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

0 Comments