बारिश में भी नहीं रुके CM मोहन यादव, बुलेट पर सवार होकर निकाली तिरंगा यात्रा

 

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री बुलेट पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री निवास से शुरू हुई यात्रा के दौरान डॉ. मोहन यादव हाथ में तिरंगा लेकर आगे बढ़े। रास्ते में उन्होंने बच्चों और लोगों से मुलाकात की और उन्हें तिरंगा भेंट किया। मुख्यमंत्री कुछ दूरी तक बच्चों के साथ पैदल भी चले।

यात्रा टीटी नगर स्टेडियम पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देशसेवा का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए हर नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सम्मान व्यक्त करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments