यूनिवर्सिटी ने 32 गुना बढ़ाई फीस, फिर जो हुआ...

 


ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी ने डिग्री लेने के लिए शुल्क की राशि 31 रुपए से बढ़ा दी गई है, जिसका छात्र संघ विरोध कर रहा है। बताया जाता है कि पहले ₹31 डिग्री के लिए शुल्क तय किया गया था लेकिन उसे 32 गुना बढ़कर 1031 रुपए कर दिया गया है। जो अनुचित है। इसके विरोध में छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी तो यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ. विमलेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि फीस वृद्धि का प्रस्ताव अगले सत्र से रखा जाना था। अभी जिन लोगों ने फीस भर दी है उन्हें बड़ी हुई फीस वापस की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments