उज्जैन। शहर में आज एक महिला की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई। महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही है l। वह ऋषि नगर में रहती थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला में H1 N1 की पुष्टि हुई थी। उसके बाद उसका 22 जुलाई से इलाज चल रहा था, लेकिन आज उसकी मृत्यु हो गई। एहतियात के तौर पर अब स्वास्थ्य विभाग महिला के घर के आसपास रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग भी करेगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि अगर किसी में ऐसे लक्षण पाए जाते हैं तो वह तुरंत इलाज के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

0 Comments