गोविंदा की पत्नी सुनिता बेटे को लेकर क्यों पहुंची फैमिली कोर्ट


मुंबई। आज मुंबई की फैमिली कोर्ट में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनका बेटा यशवर्धन पहुंचे थे। मीडिया से बचते बचाते हुए फैमिली कोर्ट तो पहुंच गए, लेकिन जब वहां से निकलने लगे तो मीडिया ने घेर लिया, लेकिन वह वहां से रवाना हो गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि गोविंदा और सुनीता के बीच जो अनबन चल रही है उसके बीच कुछ कानूनी मामला बन रहा है। हालांकि इस संबंध में ना तो सुनीता ने कुछ कहा और न ही उनके बेटे ने। अब वह फैमिली कोर्ट में करने क्या गए थे यह सवाल खड़ा हो गया है। विदित है कि सुनिता ने 2024 में तलाक की अर्जी लगाई थी, शायद उसे वापस लेने के लिए वे कोर्ट पहुंची थीं।

Post a Comment

0 Comments