उत्तर प्रदेश के सैफई में एक युवक और युवती की पार्क में पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवक को डंडे से पीटती दिखाई दे रही है, जबकि युवती उसके पास ही नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि युवक-युवती पार्क में साथ बैठे थे। इसी दौरान परिजनों की नजर उन पर पड़ गई और विवाद शुरू हो गया। इसके बाद युवक की डंडे से पिटाई की गई। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

0 Comments