Mp Politics: जब मंच पर ही भीड़ गए भाजपा के दो विधायक

 

गुना के नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान BJP के दो विधायकों के बीच मंच पर तीखी नोकझोंक हो गई। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य रामायण और महाभारत के उदाहरण देते हुए महिलाओं को लेकर टिप्पणी कर रहे थे, तभी चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना ने उनके बयान पर आपत्ति जताई।

प्रियंका मीना के बीच में बोलने पर शाक्य ने कहा, “अभी मैं बोल रहा हूं, बीच में नहीं बोलना... चुप बैठो।” इसके बाद प्रियंका ने महिलाओं के बलिदान का जिक्र करते हुए उनकी बात का विरोध किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़े हुए थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है।

Post a Comment

0 Comments