मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर से लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी कर दी। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल ₹2,148 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई।
इस बार हर पात्र महिला के खाते में नियमित ₹1,500 की किस्त के साथ रक्षाबंधन के मौके पर ₹250 का अतिरिक्त शगुन भी दिया गया। यानी इस बार महिलाओं के खातों में कुल ₹1,750 पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री ने मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार लाड़ली बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योजना को आगे भी जारी रखेगी। इसके साथ ही मैहर जिले में करीब ₹256 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया।

0 Comments