गुजरात में अचानक गायब हुई दो लड़कियां, मामला जानकर रह जाएंगे दंग

 


भावनगर। गुजरात के भावनगर जिले के उमराला इलाके में दो लड़कियों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोप था कि दोनों लड़कियों को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया है। इनमें से एक लड़की के नाबालिग होने की बात भी सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने LCB, SOG और बरवाला पुलिस की टीमें गठित कर तलाश शुरू की। पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस के साथ-साथ तकनीकी सर्विलांस की मदद ली। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों लड़कियां भावनगर-राजकोट हाईवे के पास स्थित एक लेस बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थीं।

जांच में सामने आया कि आरोपी बताए जा रहे महबूब पठान और मुस्तफा पठान भी उसी फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। दोनों लड़कियों और आरोपियों के बीच पहले से जान-पहचान थी। पुलिस के मुताबिक इसी पहचान का फायदा उठाकर दोनों लड़कियों को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने की योजना बनाई गई।

बरवाला से दोनों लड़कियां बरामद

पुलिस ने संभावित ठिकानों और रास्तों पर निगरानी बढ़ाई। इसके बाद बरवाला थाना क्षेत्र से दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों महबूब पठान और मुस्तफा पठान को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान पुलिस को महबूब पठान के खिलाफ करीब एक साल पुराने एक अन्य लड़की के अपहरण के मामले की जानकारी भी मिली। उस मामले में आरोपी गिरफ्तार हुआ था और बाद में जमानत पर बाहर आया था। अब दोबारा अपहरण के आरोप में गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी पुरानी जमानत रद्द कराने की कार्रवाई भी कर रही है।

फिलहाल दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों को कहां ले जाने की योजना थी और इस पूरे मामले में आरोपियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई उमराला पुलिस द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments