सज्जन बोले भाजपा जीतू पटवारी को निशाना बना रही

फाइल 

इंदौर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उनके भाइयों, परिजनों, सहयोगियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों और पुलिस कार्रवाई के जरिए निशाना बनाया जा रहा है।

सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई कर रही है और कांग्रेस नेताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी की बढ़ती जनस्वीकार्यता और सरकार की नीतियों के खिलाफ उनके लगातार विरोध के कारण उन्हें और उनके परिजनों को निशाना बनाया जा रहा है।

वर्मा ने दतिया उपचुनाव के परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के अहंकार को जवाब दिया है। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद सरकार विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।

11 अगस्त की PAC बैठक में तय होगी रणनीति

सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक, 11 अगस्त को भोपाल में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक होगी। इसमें जीतू पटवारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जुड़े घटनाक्रम पर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसी तरह प्रताड़ित किया गया तो कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल इंदौर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगा और कार्रवाई के पीछे कथित राजनीतिक दबाव को लेकर जवाब मांगेगा।

Post a Comment

0 Comments