प्रदेश के कई जिलाध्यक्ष संगठन की रडार पर

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में एक बड़ी सर्जरी होने के संकेत मिल रहे हैं। जल्द ही संगठन इस बारे में विचार कर सकता है। फिलहाल मूल्यांकन जारी है।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रदेश संगठन जिलाध्यक्षों के कार्यकाल का मूल्यांकन करवा रहा है। कई ऐसे जिलाध्यक्ष है जो संगठन के खाके में फिट नहीं बैठ रहे हैं। ऐसे कई जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट प्रदेश संगठन के पास पहुंची है। कुछ जिलों के अध्यक्षों के कामकाज की शिकायत भी संगठन को हुई है। हालांकि कुछ जिलों के अध्यक्षों को बदलने की कवायद पिछले कुछ दिनों से की जा रही है, लेकिन अभी तक यह कवायद किसी परिणाम पर पहुंच नहीं पाई है। इस बारे में दिल्ली से हरी झंडी मिलने का इंतजार हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसको लेकर काफी सख्त है। अगर दिल्ली से हरी झंडी मिल जाती है तो जल्द ही कुछ जिलों को नए अध्यक्ष मिल सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments