दशहरा मेला देखने निकले 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

 

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा ग्राम पड़रिया के पास हुआ, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान छोटेलाल कोल, अमित लाल कोल और सुमित कोल के रूप में हुई है। तीनों सिजेहरा गांव के रहने वाले थे और दशहरा मेला देखने जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments