इंदौर में 23 और 24 अक्टूबर को मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 आयोजित होगी। इसमें निवेश, चिप तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण और कौशल विकास पर चर्चा होगी।
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 23 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ करेंगे। दो दिवसीय समिट में सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश, चिप डिजाइन, तकनीकी नवाचार और कौशल विकास पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री समिट में मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने का विजन प्रस्तुत करेंगे। साथ ही निवेशकों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कर प्रदेश में निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
आयोजन में 50 से अधिक कंपनियां अपनी तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। समिट के दौरान 8 पैनल चर्चाएं, 5 राउंडटेबल बैठकें और 4 मुख्य व्याख्यान आयोजित होंगे। सरकार का उद्देश्य मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना और कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।

0 Comments