पीथमपुर में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 बच्चों की मौत

 पीथमपुर के महू-नीमच हाईवे पर ट्रॉले की टक्कर से तीन बच्चों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई और उनकी मौसेरी बहन शामिल। 

धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर महू-नीमच हाईवे पर महेंद्रा ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई प्रियांश और मोक्ष के साथ उनकी मौसेरी बहन आरुषि शामिल हैं। 

पुलिस के मुताबिक, प्रियांश अपने छोटे भाई और बहन को सेंट फ्रांसिस स्कूल से लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रॉला जब्त कर मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। 

Post a Comment

0 Comments