इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी; देखिए किसे कहां भेजा गया

 

इंदौर में पुलिस विभाग ने 14 निरीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 22 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार, अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नए स्थानों पर कार्य करने के लिए लगाया गया है। इसमें कई थानों के प्रभारी और अपराध शाखा से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

किन अधिकारियों को कहां भेजा गया?

मनीष मिश्रा: द्वारकापुरी थाना से रावजी बाजार थाना।

अजय नायर: अपराध शाखा से द्वारकापुरी थाना।

सी.बी. सिंह: एमआईजी थाना से पुलिस आयुक्त मुख्यालय कार्यालय।

नीतू सिंह: लसूड़िया थाना से एमआईजी थाना।

जयसिराम बरडे: रक्षित केंद्र से लसूड़िया

नीरज मईडा: अपराध शाखा से संयोगितागंज थाना।

कृष्णपाल सिंह यादव: संयोगितागंज से खजराना थाना।

मनोज सेंधव: खजराना से एरोड्रम थाना।

सहर्ष यादव: कनाड़िया थाना से अपराध शाखा।

तिलक करोले: चंदन नगर से कनाड़िया थाना।

वेदेंद्र सिंह कुशवाहा: डीसीपी जोन-1 कार्यालय से चंदन नगर थाना।

मनोज दुबे: रक्षित केंद्र से अपराध शाखा।

दीपसिंह परमार: रावजी बाजार से सराफा थाना।

राजकुमार लिटोरिया: सराफा थाना से अपराध शाखा।

Post a Comment

0 Comments