भंवरकुआं चौराहे पर आईबस कंडक्टर और रैपिडो चालक में मारपीट, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

 इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर आईबस कंडक्टर और रैपिडो चालक के बीच विवाद मारपीट में बदला।

इंदौर: शहर के भंवरकुआं चौराहे पर उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब आईबस के कंडक्टर और एक रैपिडो चालक के बीच मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आईबस का कंडक्टर रैपिडो चालक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, विवाद की असली वजह और घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Post a Comment

0 Comments