BJP नेता का वीडियो वायरल, AI से बना बताया

 

छत्तीसगढ़। जशपुर में भाजपा नेता जगेश्वर यादव से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ डांस करने और नोट उड़ाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।

वहीं, जगेश्वर यादव ने वीडियो को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया है कि AI की मदद से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। मामले में भाजपा संगठन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगे जाने की खबर है।

फिलहाल, वायरल वीडियो की वास्तविकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments