रायपुर। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और पूर्वी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश होगी। वहीं भारत का पश्चिमी हिस्सा राजस्थान गुजरात सहित महाराष्ट्र मध्य प्रदेश कर्नाटक के पश्चिम में भी बारिश की कमजोर स्थिति रहने वाली है। मध्य प्रदेश की स्थिति में अचानक परिवर्तन हुआ है। यहां पर यूपी, बिहार से बादल उतरकर उत्तर पूर्व और मध्य में तक फैले है जहां पर खासकर उत्तर और पूर्वी हिस्से में भारी से भारी बारिश का अंदेशा आज रहेगा। इंदौर, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास आदि में रिमझिम या हल्की बारिश की ही स्थिति रहेगी। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में माह के अंत तक अभी तेज बारिश की संभावनाएं धूमिल हो रही हैं।

0 Comments