बंगलुरू। बेंगलुरु के रिचर्ड्स टाउन स्थित क्लेरेंस हाई स्कूल में मौसमी फ्लू और H1N1 (स्वाइन फ्लू) का गंभीर प्रकोप सामने आया है, जिसकी चपेट में 500 से अधिक छात्र और 21 स्टाफ सदस्य आ गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल को कुछ दिनों के लिए बंद कर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग यह भी पता लगा रहा है कि आखिर ये वायरस कहां से आया? क्या कोई और भी इसकी चपेट में तो नहीं आया है। विभाग ने यह भी कहा है कि बच्चों का इलाज करवाया जाए, इसमें लापरवाही नहीं बरते।

0 Comments