हरित मध्यप्रदेश अब उड़ता एमपी का पा रहा तमगा


भोपाल। कभी हरा भरा मध्य प्रदेश होने का दावा करता एमपी राज्य अब उड़ता पंजाब की तरह उड़ता एमपी का तमगा पाते जा रहा है। यहां नशे में युवा गिरफ्त में समाते जा रहे हैं। पिछले ढाई महीने में डीआरआई ने 17 जगह दबिश दी थी, जिसमें 700 किलो नशा और दूसरी प्रतिबंधित दवाई मिली है।

छत्तीसगढ़ में यही आंकड़ा 572 किलो है। यानी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ड्रग्स लेने वालों का हब बनते जा रहे हैं। दोनों राज्य में 25 तस्करों को भी पकड़ा गया है, लेकिन तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। नशे के रूप में यहां कोकीन, पोस्ता, गांजा, इफ्टामीन, स्ट्रा आदि प्रकार के ड्रग्स सरेआम बिक रहे हैं। पुलिस और डीआरआई मिलकर इन पर दबिश भी दे रही है, लेकिन मामले घटना की बजाय बढ़ते जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments