उज्जैन सोचिए कि किसी रेस्टोरेंट का उद्घाटन कोई नेता, अभिनेता या सेलिब्रिटी की जगह कोई रोबोट करेगा तो कैसा लगेगा। जी हां उज्जैन में ऐसा ही कुछ हुआ है। यहां एक सेंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट को मुख्य अतिथि बनाया गया। बाकायदा रोबोट महाशय हथियारों से लैस कमांडो के साथ कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां के मालिकों ने उनका स्वागत केसरिया दुपट्टा पहन कर किया। रोबोट ने उनसे हाथ भी मिलाया और उसके बाद सेंडविच शॉप का ओपनिंग किया। यही नहीं शॉप में आए ग्राहकों से भी रोबोट मिला।

0 Comments