Indore, MP: 3 साल की बच्ची ने बताई टीचर की करतूत, पिता ने बैग में रखा रिकॉर्डर, फिर जो हुआ...

 


इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ कथित मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। बच्ची के माता-पिता ने टीचर पर अपशब्द कहने और धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिकायत और वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची विजयनगर स्थित एक प्ले स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है। कुछ दिनों से उसके व्यवहार में बदलाव देखकर पिता ने उससे बात की। बच्ची ने कथित तौर पर टीचर द्वारा डांटने, अपशब्द कहने और चिमटी काटने की बात बताई। इसके बाद पिता ने बच्ची के बैग में वॉइस रिकॉर्डर रखकर उसे स्कूल भेजा।

घर लौटने के बाद रिकॉर्डिंग सुनने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की और रिकॉर्डिंग भी सौंपी। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच के बाद आरोपी टीचर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments