रेलवे में फर्जी नौकरी दिलाने वालों से अलर्ट के लिए सावधान

रतलाम। रेलवे रतलाम मंडल ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले असामाजिक तत्वों एवं दलालों से से सावधान रहें। भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड एवं रेलवे भर्ती सेल द्वारा निर्धारित नियमों और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत की जाती है। नौकरी दिलाने, परीक्षा में पास कराने अथवा चयन कराने के नाम पर किसी व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग किए जाने पर उसके झांसे में न आएं। रेलवे ने नौकरी दिलाने के लिए किसी एजेंट, दलाल या बिचौलिए को अधिकृत नहीं किया है।

रेलवे में नौकरी के संबंध में अभ्यर्थी, भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए केवल रेलवे भर्ती बोर्ड एवं रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रकाशित सूचनाओं पर ही भरोसा करें। फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया पर प्रसारित अप्रमाणित सूचनाओं तथा जॉब रैकेटियर से सावधान रहें।

रेलवे में नौकरी योग्यता और निर्धारित चयन प्रक्रिया से मिलती है, किसी के पैसे या सिफारिश से नहीं।

Post a Comment

0 Comments