गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो मिली

 


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। मंगलवार, 25 अगस्त को उसे रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की फरलो मिली। यह 2017 में सजा होने के बाद उसकी 17वीं अस्थायी रिहाई है।

जानकारी के मुताबिक, राम रहीम सुबह करीब 6:05 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकला और सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। वह फरलो की अवधि वहीं बिताएगा।

राम रहीम दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। उसकी बार-बार होने वाली पैरोल और फरलो को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments