भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र की मौत का मामला सामने आया है। जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर के पीछे रहने वाला छात्र स्कूल से लौटने के बाद घर में मृत मिला। शुरुआती जानकारी में मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र घटना से पहले घर से करीब 3 हजार रुपये लेकर निकला था। वह पैसे कहां और किस वजह से लेकर गया था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
घटना की सूचना मिलने के बाद टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

0 Comments