Bhopal: थाने के अंदर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और TI आमने-सामने; जमकर हुई बहस

 


भोपाल के जहांगीराबाद थाने में शनिवार को हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि एक मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत बढ़ते-बढ़ते बहस में बदल गई।

मामला उस समय गरमा गया, जब चंद्रशेखर तिवारी और थाना प्रभारी के बीच थाने में ही तीखी नोकझोंक होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अपनी शिकायत और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने के बाद माहौल और गरमा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद थाने में पुलिस और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बहस की वास्तविक वजह और पूरे मामले में दोनों पक्षों का विस्तृत पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

Post a Comment

0 Comments