पढ़ाई के साथ ₹2.5 करोड़ जीतने का मौका, एंथे 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू

 


इंदौर। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने एंथे 2026 की शुरुआत कर दी है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इसमें कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी।

एंथे 2026 में योग्य छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। वहीं टॉप परफॉर्मर्स के लिए कुल ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज रखे गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक होगी, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

एईएसएल के मुताबिक, पिछले 16 वर्षों में एंथे के लिए 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की कॉन्सेप्ट समझ, एप्टीट्यूड और एनालिटिकल क्षमता का आकलन करना है।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को ‘एंथे इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ भी दी जाएगी। इसमें विषयवार मजबूतियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की जानकारी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया जाएगा।

एईएसएल के अनुसार, NEET UG 2026 के टॉप-100 में जगह बनाने वाले 41 छात्रों में से 31 और JEE Advanced 2026 के टॉप-100 में शामिल 11 छात्रों में से 7 छात्र पहले एंथे में क्वालीफाई कर चुके थे।

Post a Comment

0 Comments